बागपत जनपद के बड़ौत में बावली रोड पर एक युवक ने रौब गालिब करने के लिए हवाई फायरिंग की, जिसमें एक गोली दीवार में टकराकर अपने मकान के गेट पर खड़े एक किशोर के पैर जा लगी। घटना के बाद आरोपी युवक भाग निकला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।
नगर की बावली रोड पर सोमवार की रात एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा हुआ था। इस दौरान युवक ने रौब गालिब करने के लिए हवाई फायरिंग की। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए।