-मुहर्रम की सातवीं तारीख पर पिचोकरा में निकाला गया दुलदुल का जुलूस
फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मुहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को पिचोकरा गांव में हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल का जुलूस निकाला गया। इस दौरान सोगवारों ने मातम भी मनाया।
मौलाना सावेज अली ढिंढ़ावली मुजफ्फरनगर ने इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत पर मजलिश पढ़ी। उन्होंने अपनी तकरीर में बताया कि इमाम हुसैन ने किस तरह दीन-ए-इस्लाम को बचाया और दीन को बचाने के लिए कुर्बानियां दीं। जुलूस मुंतजीम हैदर के घर से मजलिश के बाद शुरू हुआ। यह अहसन रजा के घर से होता हुआ इमामबाड़े में जाकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर अली रजा, अली हैदर, नवी हैदर, सिफ्ते मेहंदी, मोहम्मद अजीम, आजाद हैदर और जिया हैदर सहित कई लोग मौजूद रहे।