वहीं, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विपिन को भी गोली लग गई और वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को धर दबोचा और बाद में दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से एक अवैध तमंचा, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद किया है।
इस मामले में पुलिस ने प्रद्युमन उर्फ भूरा पुत्र सरदार, विजय उर्फ काशी पुत्र सर्वोत्तम निवासी हिलवाड़ी, मोनू पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ व आरोपी वैभव को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आरोपी विपिन फरार चल रहा था। इस पर एसपी अर्पित विजयविर्गीय ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर संजय शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह व एसओजी की टीम मौजूद रही।
यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार