आरोप है उक्त दोनों युवकों ने वीरेंद्र को बुरी तरह से पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र संदीप और मनेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुत्री शिवानी की शादी हो गई। पत्नी उर्मिला सहित सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।