फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बाहर वाली के चक्कर में घरवाली को डंडों से पीटा, दूसरी महिला को घर में रखने का कर रही थी विरोध

Tue, 05 Dec 2023 06:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में बाहर वाली के चक्कर में एक व्यक्ति ने घरवाली को डंडों से पीटा। बताया गया कि दूसरी महिला को घर में रखने का पत्नी विरोध कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के खेकड़ा में कस्बे के मोहल्ला रामपुर की रहने वाली महिला ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि एक महिला व उसके पति के संबंध हैं। पति उस महिला को शादी कर घर ले आया है। शादी कर घर में रखने का विरोध करने पर पति ने उसे डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं, महिला ने इस मामले में पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

महिला से अभद्रता, गले में गमछा डालकर खींचा
खेकड़ा के अब्दुलपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वह अपनी बहन के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। जहां गांव के एक युवक ने पहुंचकर उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके गले में अपना गमछा डालकर जबरन गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगा। बहन के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात

कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नही है। जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें