-बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के समीप हुआ हादसा
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर बामनौली गांव के समीप कॉपर के केबल से लदे कैंटर में आग लग गई। पता चलने पर चालक ने किसी तरह कैंटर रोककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
अमरोहा जिले के भसरौली गांव के चालक सुभाष ने बताया कि शनिवार सुबह रुड़की से कैंटर में कॉपर केबल लेकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही बामनौली गांव के समीप पहुंचा तो उसके कैंटर की वायरिंग में चिंगारी उठने लगी। जिसे देखते ही उसने कैंटर रोककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन थोड़ी ही देर में कैंटर धूं-धूं कर जलने लगा। राहगीरों ने कैंटर में आग लगने की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से कैंटर और लाखों रुपये का केबल जल गया।