फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नुक्कड़ नाटक से मिशन शक्ति की शानदार प्रस्तुति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ़ किरन गर्ग के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं, बीएड विभाग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक द्वारा मिशन शक्ति की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ़ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जिस देश की नारी तरक्की करती है, वह देश विश्व गुरु बन जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण जैसे सशक्त कार्यक्रमों द्वारा मिशन शक्ति को जैसे पंख मिल गए हैं। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग से डॉ़ ममता जैसियान, बीएड विभाग से डॉ़ कविता अग्रवाल, डॉ़ दीपक जैन, डॉ़ सतीश पाल सिंह, नंदिनी, प्रगति, रितिका,नीतू, वंशिका, कोमल आदि शामिल रहे। उधर, सेंट आरवी कान्वेट स्कूल में भी महिला जागरूकता, सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को गुड टच और बेड टच का अंतर समझा कर उसकी पूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर एसई दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल अंजू, रेनू, इंदु, सारथी, वंदना गुप्ता, अनुराग जैन, निदेशिका चारू जैन, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, शिक्षा निदेशक निर्दोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें