बड़ौत। त्योहारी सीजन शुरू होते ही जहां बाजार में खरीदारी को लेकर चहल-पहल शुरू हो गई है।वहीं बैंकों की छुट्टी होने के चलते लोगों को तीन दिन परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन तीन दिन बैंकों से लेनदेन नहीं हो सकेगा। लोगों को एटीएम या फिर ऑनलाइन का सहारा लेना होगा।
दरअसल बैंक रविवार, राम नवमी और दशहरे की छुट्टी के कारण तीन दिन बंद रहेंगे। हालांकि तीन दिन बैंकों में छुट्टी को देखते हुए शनिवार को ज्यादातर लेनदेन के कामकाज उपभोक्ताओं ने पूरे कर लिए। अब तीन दिन की छुट्टी होते ही उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।