फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक और अपराधी को राहुल गैंग का सदस्य बताया

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत के दस थानों की पुलिस क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की मदद लेकर भी मोस्ट वांटेड राहुल खट्टा को तो पकड़ नहीं पा रही है, लेकिन हर तीसरे - चौथे दिन एक अपराधी को राहुल गैंग का सदस्य बता रही है। अभी तक 50 से ज्यादा बदमाशों को राहुल का साथी बताया जा चुका है। अब बागपत कोतवाली पुलिस ने एक और लुटेरा पकड़ा है। उसे भी राहुल गैंग का सदस्य बताया। पुलिस का दावा है कि 21 अक्तूबर को भाई-बहन से 1.25 लाख की लूट उसने ही की थी। हैरानी की बात यह है कि इस रकम में से बरामदगी सिर्फ एक हजार रुपये की हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तार सलमान नामक इस बदमाश से चोरी की बाइक के अलावा एक हजार रुपये बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसारसलमान ने बली गांव के राहुल, रोहित और गोविंदा के साथ मिलकर कार से 21 अक्तूूबर को कार से ग्वाली खेड़ा गांव से दिल्ली जा रहे दो सगे भाई सोनू, मोनू और उसकी दो बहन कविता और शिवानी से 20 हजार रुपये की नगदी, दो जोड़ी कुंडल, मोबाइल लूटे थे। इसके अलावा उसने 20 अक्तूबर की रात में पावला बेगमाबाद गांव के किसान विजयपाल और बसा टीकरी गांव के युवक राहुल की दो अक्तूूबर की दोपहर बाइक चोरी की थी।
पुलिस के अनुसार सलमान, बली के सचिन नंदा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। जो 50 हजार के ईनामी राहुल खट्टा का करीबी है। दो माह पूर्व ही सलमान जेल से छूट था। वह वाहन लूट के मामलों में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर कोतवाली केएम दोहरे ने बताया सलमान हर बार अलग-अलग साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। वह राहुल खट्टा गैंग से जुड़ा है। उसके फरार साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें