बागपत। हिस्ट्रीशीटर बदमाश उधम सिंह का शार्प शूटर और पांच हजार के ईनामी मनीष बावली उर्फ अन्ना देहरादून में ही छुपा हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां पर डेरा डाले है। एक माह पूर्व पुलिस ने उधम की पत्नी गीतांजलि को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। जबकि मनीष पुलिस के सामने से फरार हो गया था।
मनीष उर्फ अन्ना ने अगस्त माह में जेल से आते ही 24 अगस्त को रठौड़ा गांव में दो सगे भाई मुकेश और विकास की गोलियों से भूनकर हत्या की थी। उसके बाद वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहा है। मेरठ में भी वह तीन हत्याएं कर चुका है, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। पिछले माह पुलिस ने हरिद्वार में एक मकान में दबिश देकर बदमाश उधम की पत्नी गीतांजलि को गिरफ्तार किया था। मनीष पुलिस के आंखोें के सामने फरार हो गया था। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने दावा किया था जब गीतांजलि को गिरफ्तार किया था। वहां पर मनीष अन्ना नहीं था। वह पहले ही फरार हो गया था। पुलिस को अब उसकी लोकेशन देहरादून में ही मिल रही है, लेकिन वह कहां छुपा है। पुलिस पता नहीं चला पा रही है।
इस बारे में एसपी जितेंद्र कुमार शाही ने कहा आरोपी मनीष की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम देहरादून समेत कई स्थानों पर डेरा डाले है।