खेकड़ा। आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज रविवार को श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ा गांव त्रिलोक तीर्थ धाम से विहार कर खेकड़ा नगरी में मंगल प्रवेश करेंगे। श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष अंकुश जैन ने बताया आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज बड़ागांव से रविवार को दोपहर दो बजे खेकड़ा के बड़ा जैन मंदिर में पहुंचेंगे। साथ ही धर्म के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार से सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर प्रतिदिन नगर की गांधी प्याऊ पर आचार्य श्री का प्रवचन होगा। इसकी तैयारी चल रही है।