फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का भाव 350 से कम मंजूर नहीं

Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कसबे की चौधरान वाली चौपाल में हुई चौबीसी खाप की पंचायत में किसानों ने कहा गन्ना पेराई सत्र 2014-15 में गन्ना का भाव 350 रुपये प्रति क्विंटल से कम मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार से गन्ना का भुगतान मिल से किसानों के खाते में भेजने की मांग की।
विज्ञापन

इस पंचायत में किसानों ने कहा वर्तमान समय में गन्ने की लागत ज्यादा आती है, लेकिन मिल उस लागत का आधा रेट भी किसानों को नहीं देता है। इस कारण किसानों का खर्च ज्यादा और आमदनी कम हो रही है दूसरी ओर जो भी गन्ने का भुगतान आता है, वह भी समय पर नहीं आता है। इस कारण भी किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा सत्र 2012-2013 के भुगतान का ब्याज और 2013-2014 का भुगतान एक मुश्त और अविलंब देने की मांग की। उन्होंने कहा गन्ने का भुगतान समिति में न भेजकर सीधे किसानों के खाते में भेजा जाए। इससे किसान को जल्दी पैसा मिल जाएगा। उन्होंने कहा मिल गन्ना का पैसा पहले समिति को भेजती है। समिति किसानों के खाते में भुगतान भेजती है। इससे किसानों के खाते में पैसा आने में देरी हो जाती है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इसकी अध्यक्षता सेवाराम शर्मा ने की। संचालन ओमबीर डायरेक्टर ने किया। इसमें रणवीर सिंह, सुभाष चौधरी, महक सिंह, देवी सिंह, रामनाथ, प्रेमपाल, उदयवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राम महेर सिंह, सोमपाल सिंह, वेदपाल सिंह, कर्ण सिंह, सुंदर, नरेश कुमार, सुखपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें