फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक सलाह से खेती कर आय बढ़ाए किसान

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत रोड पर स्थित नंदन कानन पार्क में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता योजना में कृषि मेले एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा किसान वैज्ञानिक सलाह से खेती कर अपनी आय बढ़ाए।
विज्ञापन

कृषि मेला एवं गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी बैजनाथ राम ने किया। उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने किसानों को रबी की फसल के लिए विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने फसलों में उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी। डॉ. संजय सिंह ने किसानों को कृषि में प्रयोग किए जाने वाले यंत्रों के बारे में बताया। कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार ने फसलों में लगने वाले कीड़े एवं रोगों की रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर किसानों को स्टाल पर प्रदर्शन दिखाया गोष्ठी का संचालन जय कंवर ने किया। इसमें महेंद्र सिंह, जय कुमार शर्मा, राम कुमार, ईश्वर, लक्ष्मण सिंह, एसपी सिंह, भरत सिंह, जितेंद्र चौहान, अनिल, सरफराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें