फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने जान पर खेलकर बचाई बहू की आबरू

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के 50 वर्षीय शख्स ने पुत्रवधु की आबरू बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। वह चार युवकों से भिड़ गया। हमलावरों ने ससुर को पीटकर अधमरा कर दिया, लेकिन वह जमीन पर गिरने तक उनसे लड़ता रहा। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इसी दौरान चार युवक उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर ससुर पहुंच गए। बहू की हालत देख उनका खून खौल उठा। उन्होंने चारों को ललकारा। युवकों ने उन्हें बुरी तरह पीटा लेकिन वे वहीं पर डटे रहे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। परिजन घायल ससुर को निजि अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर किया है। ससुर की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला ने चार में से तीन युवकों को पहचान लिया था। वह कस्बे के ही रहने वाले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। बाद में दो युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी केएम दोहरे का कहना है मामला छेड़छाड़ का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें