फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़े में उतरेंगे नामी पहलवान

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Baghpat
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बागपत में 22 अगस्त को नामी पहलवानों का जमावड़ा होगा। जो इसी दिन कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में भारत केसरी वरुण पहलवान तथा पंजाब केसरी कृष्णा पहलवान की कुश्ती प्रमुख होगी।
विज्ञापन

देश को नामी पहलवान देने वाले बागपत की धरती पर बुधवार को यूपी, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों के नामी पहलवान अपने दांव पेंच दिखाएंगे। बुधवार को जाट भवन में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम बली के भारत केसरी वरुण पहलवान और पंजाब केसरी कृष्ण पहलवान के बीच एक लाख एक हजार की कुश्ती होगी। पहलवान भूरा खलीफा ने बताया कि वरुण और कृष्णा पहलवान के बीच होने वाली कुश्ती के अलावा दिल्ली के गुरु हनुमान अखाड़े के भारत केसरी विक्की पहलवान तथा छतरशाल स्टेडियम के भारत केसरी काला पहलवान के बीच भी इसी प्रकार की कुश्ती होगी। इसके अलावा आसपास के प्रमुख पहलवानों के साथ छोटी बड़ी कुश्तियों के लिए लगभग दो सौ पहलवानों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें