दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल-दोघट मार्ग पर तीन दिन पहले दुर्घटना में घायल हुए गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा।
मौजिजाबाद नांगल निवासी राजीव (33) पुत्र प्रकाश चंद गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दोघट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत था। तीन दिन पहले कॉलेज से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। मौजिजाबाद नांगल-दोघट मार्ग पर किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। सोमवार को घर में ही घायल ने जम तोड़ दिया । मृतक के बड़े भाई सुक्रम पाल ने तहरीर दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।