फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने विद्युत निगम को लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के एक ठेकेदार ने उपभोक्ता से मिलीभगत कर बिना विद्युत निगम के अफसरों की स्वीकृति और बिना स्टीमेट बनाएं मवी कलां मार्ग पर ईट भट्ठे के पास रखे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदल दिया। इसके विरोध मेें बुधवार को ग्रामीणों ने एक्सईएन द्वितीय कार्यालय में प्रदर्शन किया और जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने मांग पूरी न होने पर एमडी से शिकायत करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एक्सईएन द्वितीय को बताया मवी कला मार्ग पर ईट भट्ठे से 300 मीटर दूसरी पर एक उपभोक्ता का नलकूप है। जिस पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा था। कई बार क्षमता वृद्धि बढ़ाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा विद्युत निगम के एक ठेकेदार ने निगम के कुछ कर्मचारियों और नलकूप उपभोक्ता के साथ मिलीभगत कर बिना स्टीमेंट तैयार किए उक्त ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का रख दिया। उन्होंने कहा निगम के अफसर उक्त ठेकेदार से मिले हैं। विद्युत दफ्तरों में जाने वाले ग्रामीणों को टरका दिया जाता है। बाद में ठेकेदार के माध्यम से उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। इससे जहां ग्रामीणों का शोषण हो रहा है, वहीं ठेकेदार हर माह विद्युत निगम को लाखों रुपये का नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर उक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक्सईएन द्वितीय एसपी टांक ने कहा शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी। इनमेें सत्यवीर, सचिन, रविंद्र, मोनू, जसवीर, शिवम, देशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें