फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अर्जुनपुरम कॉलोनी में रालोद की सैनिक प्रकोष्ठ की शहर इकाई की बैठक हुई। इसमें कई समस्याओं के निदान पर मंथन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा सरकार जनसमस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन

कर्नल शौदान सिंह फौजी के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता चरण सिंह फौजी ने की। संचालन सुधीर चिकारा ने किया। इसमें कर्नल तोमर ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार जवानों और किसानों का है, लेकिन वर्तमान सरकारें दोनों की ही अनदेखी कर रही है । वर्तमान समय में विकास के नाम पर सरकारी भवनों भगवा रंग में रंगा जा रहा है । उन्होंने सराय रोड स्थित चौधरी चरण सिंह मंडी को भगवा रंग में पोतने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आज गोवंश पर तो राजनीति होती है, लेकिन जवानों की शहादत, किसानों द्वारा आत्महत्या, रोटी, कपड़ा व मकान की चिंता सरकार को नहीं है । प्रदेश में सैकड़ों लोग सर्दी से जान गवां चुके हैं लेकिन गरीबों को कंबल वितरण, नौनिहालों को स्वेटर वितरण व बेघरों के लिए अलाव का प्रबंधन नहीं किया गया है । आलू उत्पादक किसान वाजिब दाम न मिलने के कारण अपनी फसल को सड़कों पर फेंकने को मजबूर हैं, वहीं गन्ना किसान को समय पर भुगतान न होना बड़ी समस्या है, सरकार संवेदनशील नहीं है । इसमें हवलदार नरेंद्र सिंह, हवलदार कृष्णपाल सिंह, संजीव कुमार, अनिल कुमार, राज कुमार, रविंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, बिरेंद्र सिंह, कुलदीप तोमर, बलजोर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें