फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेड़ा गांव में बेकाबू बुखार से दूसरे दिन भी एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुखार जानलेवा साबित होता जा रहा है। तेड़ा गांव में पिछले दो दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। गांव में सैकड़ों बीमार हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग से हेल्थ कैंप लगाने और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का इसे ओर कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते बुखार बेकाबू हो रहा है।
विज्ञापन

अमीनगर सराय के निकट तेड़ा गांव में बुखार का प्रकोप फैल गया है। शनिवार को रमेश की पुत्री कक्षा आठ की छात्रा अन्नु की बुखार से मौत हो गई । इसी गांव में रविवार को इमामुद्दीन (55) की भी जानलेवा बुखार से मौत हो गई है। परिवार के लोगों का दावा है कि डेंगू से मौत हुई है। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।
परिजनों ने बताया कि गांव को निजी चिकित्सकों से लेकर बड़ौत और मेरठ में भी उनका उपचार कराया, लेकिन कहीं भी आराम नहीं मिला । इसके चलते उनकी मौत हो गई है। दो दिन में दो मौतें होने से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सामान्य बुखार के पीड़ित भी जिले से बाहर अपना उपचार कराने पहुंच रहे हैं। बुखार को डेंगू मानकर अपना उपचार करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा कि अवकाश होने के कारण हेल्थ कैंप नहीं लग पाया है। सोमवार को गांव में शिविर लगेगा। लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। दूसरे दिन भी कोई मौत हुई इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें