बड़ौत (बागपत)।
भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह प्रधान का कहना था कि चीनी मिल चालू होने से पूर्व ही किसानों को आवश्यकता के अनुसार पर्चियां देने की बात कर रही थी, लेकिन अब कई मिल संचालित है, लेकिन इसके बाद भी किसानों को आवश्यकता के अनुसार पर्चियां नहीं मिल पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा पेराई क्षमता बढ़ाने के बाद भी चीनी मिले गन्ना पर्चियों के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राजेंद्र सिंह प्रधान ने कहा यदि किसानों को समय पर गन्ना पर्चियां उपलब्ध हो जाए तो किसान खेत खाली कर गेहूं की बुआई कर सकते हैं। उन्होंने एसडीएम सहित गन्ना आयुक्त मेरठ को पत्र भेजकर किसानों को अधिक से अधिक पर्चियां और समय रहते उनका भुगतान कराने की मांग की।