फतेहपुर पुटठी के राजकीय हाईस्कूल में छात्रा को टीका लगाती महिला स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को 158 केंद्रों पर 20,200 के लक्ष्य के सापेक्ष 8,537 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनमें 1580 ने पहला और 6638 ने दूसरा टीका जबकि 319 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। सबसे कम खेकड़ा ब्लॉक में 640 और सबसे अधिक बड़ौत ब्लॉक में 2,358 लोगों ने टीकाकरण कराया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 158 केंद्रों पर 20200 लोगों का टीकाकरण करने का प्लान तैयार किया गया था। बृहस्पतिवार को 15 से 18 आयु वर्ग के 925 किशोरों ने पहला और 3,869 ने दूसरा टीका लगवाया। 18 से 44 आयु वर्ग के 501 लोगों ने पहला और 2113 ने दूसरा टीका, 45 से 59 आयु वर्ग में 80 ने पहला और 551 ने दूसरा और 60 से अधिक आयु वर्ग में 75 लोगों ने पहला और 105 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। 319 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई गई। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण पूर्ण कराने की अपील की है।
ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण
बागपत 2,200
बड़ौत 2,358
बिनौली 1,859
छपरौली 820
पिलाना 660
खेकड़ा 640
कुल 8,537