बड़ौत (बागपत)।
श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी बड़ौत के तत्वावधान में आचार्य श्री 108 प्रसन्न ऋषि महाराज , मुनि श्री सूरतन सागर महाराज एवं आर्यिका श्री प्रत्यक्ष मति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में दशलक्षण महा पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
दशलक्षण महापर्व के कार्यक्रमों के अंतर्गत 14 से 23 सितंबर तक अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर मंडी में श्री दसलक्षण महामंडल विधान का भव्य आयोजन मुनि श्री के पावन सानिध्य में किया जाएगा। इसमें प्रात: 6: 00 बजे से संगीतमय पूजन- विधान तथा शाम 6: 00 बजे से गुरु भक्ति, आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे । 14 सितंबर को ज्ञान सागर गुरुकुल बरनावा के बच्चों द्वारा नृत्य नाटिका 16 सितंबर को दिगंबर जैन बाल सदन के बच्चों का कार्यक्रम 19 सितंबर को ग्लोबल किड्स एकेडमी के बच्चों का कार्यक्रम और 20 सितंबर को नेहरू बाल एकेडमी के बच्चों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी महा पर्व तथा 24 सितंबर को श्री जी की विशाल स्वर्ण गजरथ यात्रा प्रात: 10: 00 बजे अजीत नाथ मंदिर से धूमधाम से निकाली जाएगी । इस मौके पर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज ,पांडुकशिला मैदान में भव्य मेला होगा। 24 सितंबर को रात्रि 8: 00 बजे दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में रथ यात्रा समापन समारोह होगा।
इस कार्यक्रम को भव्य रुप प्रदान करने के लिए श्री अजितनाथ मंदिर कमेटी की बैठक सत्यवती जैन धर्मशाला में हुई। इसमें मेला मंत्री मुकेश जैन जैन टेंट और मनोज जैन, मेला संयोजक संजय जैन लकड़ी वाले, संजय जैन बावली वाले, अंकुर जैन निनाना वालों को बनाया और रथयात्रा महोत्सव भव्य से मनाने का निर्णय लिया। इसमें अजीत नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, महामंत्री मुकेश जैन ,कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, महेंद्र जैन, मदन लाल जैन ,वरदान जैन ,मुकेश बजाज, अशोक जैन, सुरेश जैन, सुनील जैन ,संजय जैन, नरेंद्र जैन राजकमल, राजेश भारती, सचिन भारती, जयपाल जैन, विजेंद्र जैन, संजीव जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, आदि रहे।