जलभराव के विरोध मेें ब्लाक पर प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)। पिछले दो दिन से हो रही बरसात के कारण नगर से गांवों तक जलभराव हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को जलभराव के विरोध मेें कई गांव के लोगों ने ब्लाक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ ने उन्हें समझाकर शांत किया।
मंगलवार को बावली, मलकपुर और बड़ौली गांव के ग्रामीण काफी संख्या में एकत्रित होकर ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव मेें पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीण जलभराव की समस्या से जूझ रहे है। हल्की बरसात में ही गांव की गलियों मेें एक से दो फूट गंदा पानी भर जाता है। जलभराव के चलते पूरे गांव मेें संक्रामक रोग फैलने की आशंका है। उनकी कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें शांत किया। आश्वासन दिया कि बरसात रुकने के बाद ही पानी निकासी का प्रबंधन किया जाएगा, क्योंकि बरसात मेें किसी भी हालत मेें पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। यदि शिल्ट निकालेंगे तो वह बरसात में दोबारा से नालियों में चली जाएगी। प्रदर्शन करने वालों मेें अमरपाल, देवेंद्र, अशोक, पद्म, महावीर, राजेन्द्र, धर्मवीर, सुनील, जोगेन्द्र, प्रमोद, पवन आदि शामिल रहे।