फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
विज्ञापन


बड़ौत। वनस्थली और जेपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमेें छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बाद में मेधावियों को सम्मानित किया गया।
वनस्थली पब्लिक स्कूल मेें प्रबंध समिति के आशीष जैन, संजय जैन, हर्षित जैन और रोहित जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा, नंद, देवकी, यशोदा, गवाला आदि की वेशभूषा धारण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इसके अलावा स्कूल परिसर मेें झांकियां भी निकाली। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, स्वाति जैन, आंचल जैन, चंचल वत्स आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जेपी पब्लिक स्कूल मेें डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा, अभिषेक शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और द्वितीय कक्षा के छात्रों ने श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी लीलाओं का वर्णन करते हुए नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। माही, अवनि, तृप्ति, अमृत, तनिष्क, अथर्व, आरव, भूमिका, पायल ने श्रीकृष्ण, राधा, यशोदा आदि की वेशभूषा धारण कर एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। कोर्डिनेटर रश्मि शर्मा ने संचालन किया। कार्यक्रम मेें मीनू, दीपा, सुचेता, अनु, अंबिका, नीतू आदि का योगदान रहा। उधर, बिल्डर कार्टन प्ले स्कूल में भी बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। धु्रव, यश, अनन्या, भावना, सिमरन, आयुषी, आरव, दीपाली, अनुराधा, अवि आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किएं। मेधावियों को प्रधानाचार्या मीनाक्षी सिसौदिया ने सम्मानित किया। इस अवसर पर ऋचा, मीनाक्षी जैन, सुरभि, सोनिया, ज्योति, बबीना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें