फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला और सरूरपुर में आयोजित किए जाएंगे चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिले में दो चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को डौला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मंगलवार को सरूरपुर सीएचसी पर मेडिकल कैंप लगेंगे। रोगियों को मुफ्त परामर्श और दवा का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। डौला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 22 अप्रैल को कैंप लगेगा। यहां पर लोगों को मौसमी बीमारियां से बचाव और गर्मी में बीमारियों से बचाव के टिप्स दिए जाएंगे। अमर उजाला की ओर से नि:शुल्क दवा का वितरण किया जाएगा। इसके अगले दिन सरूरपुर कलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कैंप लगेगा। सीएचसी पिलाना के अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा नि:शुल्क दवा के वितरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। स्वास्थ्य विभाग भी गर्मी के मौसम में लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें