फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक पा रहा खेड़ी और कोताना गांव में अवैध रेत खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। खेड़ी प्रधान गांव के खादर में हरियाणा के ठेकेदारों द्वारा यूपी सीमा में अवैध रेत खनन को प्रशासन रोक नहीं पा रहा है और दिन छपते ही मशीन यमुना खादर में उतर जाती है।
विज्ञापन

काफी समय से हरियाणा के ठेकेदार कोताना और खेड़ी प्रधान गांव की सीमा पर यूपी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत खनन कर रहे हैं। कोताना गांव की प्रधान के पति बालेश्वर और ग्रामीणों के शिकायत करने पर तहसीलदार प्रदीप ने क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम भेजी और जांच में यूपी सीमा में रेत खनन पाया और इसकी वीडियो भी बनाई। इसकी रिपोर्ट रेत खनन अधिकारी और रेत अधिकारियों को भेजी, लेकिन तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और अधिकारियों पर भी ग्रामीण उंगलियां उठा रहे हैं, इससे यूपी के बागपत जनपद को प्रतिदिन भारी राजस्व की हानि हो रही है । इस संबंध मेें तहसीलदार प्रदीप ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी जा चुकी है। रिपोर्ट के अलावा व्यक्तिगत तौर पर बताया गया कि यहां पर यूपी की सीमा में अवैध रेत खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें