फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7.16 करोड़ से सुधरेगी 26 सड़कों की हालत, 50 गांवों के लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
जर्जर हालत में रटौल - घिटोरा मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिले की पिछले काफी समय से टूटी पड़ी 26 सड़कों की हालत जल्द सुधर जाएगी। जिनके लिए मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी से मंजूरी मिल चुकी है। यह मुख्य मार्गों से गांवों में जाने वाले संपर्क मार्ग व गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की सड़कें है, जिनकी विशेष मरम्मत पर करीब 7 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों की हालत सुधरने से 50 से ज्यादा गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में नेशनल हाईवे व मुख्य मार्गों से गांवों तक जाने वाले संपर्क मार्गों की हालत काफी खराब है और उनमें काफी गड्ढे हो गए है। जिले में ऐसा कोई एक मार्ग नहीं है, जिसकी हालत खराब न हो। करीब 90 मार्ग ऐसे हैं जो टूट चुके है और उन्हें ठीक कराने की मांग काफी समय से उठ रही है। इनमें से काफी मार्गों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी विभाग को भेजा गया था। जिसमें 26 सड़कों की हालत सुधारने की मंजूरी मिल गई है। जिनके जल्द ही टेंडर जारी करके काम शुरू कराया जाएगा।
वर्जन....
बागपत व आसपास के संपर्क मार्गों की हालत खराब हो गई है और उनमें गड्ढे होने के कारण हादसे हो रहे थे। जिनको ठीक कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर लखनऊ से मंजूरी मिल गई है। इन सभी मार्गों पर जल्द काम शुरू हो जाएगा और किसी भी सड़क में गड्ढे नहीं रहेंगे। - योगेश धामा, विधायक बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सडक़ों की सुधरेगी हालत
-मेरठ-बागपत रोड से डौलचा
-दत्तनगर से पिलाना
-मेरठ-बागपत रोड से हबीबपुर नंगला
-नंगला तिराहा से बाखरपुर बालैनी
-पावर हाउस दत्तनगर मार्ग से हबीबपुर नंगला
-मेरठ-बागपत रोड से रसूलपुर सांकलपुट्ठी
-पिलाना-दत्तनगर से ओगठी
-मीतली से फतेहपुर
-अमीनगर सराय से खिंदौड़ा
-मेरठ-बागपत रोड से हिसावदा
-हिसावदा से शोभापुर
-बंथला-ढिक़ौली मार्ग से रोशनगढ़
-बसौद से गौसपुर
-फिरोजपुर से गाजियाबाद सीमा
-रटौल से घिटौरा
-बंदपुर-खेकड़ा संपर्क मार्ग
-हरियाखेड़ा से नवादा
-सिंघावली अहीर गेट से सिंघावली अहीर गांव
-अमीनगर सराय से सिंघावली अहीर
-काठा-खेकड़ा रोड से बंदपुर
-काठा-खेकड़ा रोड से हरचंदपुर
-दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से सुभानपुर
-यमुना पुस्ता से सुभानपुर
-डूंडा हेडा फैक्टरी से खेकड़ा
-बंथला-ढिक़ौली रोड से रटौल-लोनी रोड
-चमरावल रोड से दुड़भा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें