फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को दी सुलभ न्याय की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। बरनावा के ग्राम पंचायत सचिवालय में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए परामर्श दिया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हुए शिविर में प्राधिकरण के सचिव प्रेम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि गरीब व आम जन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाती है। विधिक अधिकारों एवं सेवाओं की जागरूकता के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए पात्रता, लोक अदालत के कार्य, मध्यस्थता की प्रक्रिया, कार्रवाई गोपनीयता एवं संरक्षण, मध्यस्थता के लाभ आदि की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से विधिक सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान जरीफ प्रधान, लेखपाल ताहिर, ब्रह्मानंद जाटव, शहजाद, राजेंद्र सिंह, साबू कुरैशी, सलीम, सिराज चौधरी, शकील, उस्मान, बिलाल, शमशेर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें