फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने तीन दिन से गन्ने की तौल न होने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे यात्रियों के पसीने छूट गए। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची, किसानों को समझाया, लेकिन नहीं माने। मलकपुर मिल से पहुंचे कर्मचारियों द्वारा तौल शुरू करने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन

सरूरपुर कलां गांव में मलकपुर मिल का क्रय केंद्र सी लगा हुआ है। यहां पर तीन दिन से गन्ने की तौल नहीं की जा रही थी। लगातार किसान तौल लिपिक से संपर्क कर रहे थे, लेकिन गन्ना तौलने नहीं आ रहा था। इसकी सूचना गन्ना विभाग और मिल प्रशासन को दी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की । शनिवार को सैकड़ों गन्ने से लदे बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान तौल केंद्र पर पहुंचे, लेकिन तौल शुरू नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर किसानों ने हंगामा किया। इसके बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। इसेस वाहनों की लगी कतार हाईवे पर लग गई। वाहन चालकों को भारी परेशानी होनी शुरू हो गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद मलकपुर मिल से कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत गन्ना तौल को शुरू करवाया। तौल शुरू होते ही किसानों ने जाम खोल दिया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। इसमें जोगिंद्र, मनोज, हरपाल, रामपाल, शिवकुमार, कपिल, नरेंद्र, विनोद, राजपाल, रामवीर, नितिन, कंवर पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें