फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें कई जिले से कलाकारों ने पहुंचकर अपनी चित्रकारी का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कला प्रदर्शनी में बड़ौत विधायक केपी मलिक मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रंग और ब्रश से शीट पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विधायक ने चित्रकारों की कलाओं को देखा। उनके द्वारा उकेरी जा रही चित्रकारी की सराहना की। कहा कि कला के क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर होते है। पृथ्वी भवन में दिवंगत प्राचार्य डॉ. कालूराम की पत्नी बती चौहान और बेटे प्रमोद चौहान, कॉलेज के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ कराया। पंजाब से गुरू सेवक, देहरादून से संतोष साहनी, मध्यप्रदेश से उमित सोनी, हिमाचल से प्रशांत, राजस्थान के अजमेर से डॉ. नीलिमा, नीतू वशिष्ठ, सचिन खलकर, हरियाणा से एसके राजोटिया, दिल्ली से डॉ. लक्ष्मण, मुजफ्फरनगर जनपद से प्रवीण सैनी, मेरठ से राजेंद्र राजन कलाकारों ने प्रदर्शनी में चित्रकारी की। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने सभी आमंत्रित कलाकारों का आभार जताया। इस मौके पर संयोजक डॉ. सुनील और उप संयोजक डॉ. पूनम रही। राम सिंह राणा, बनवारी, सुरेंद्र, विनोद, राजवीर, प्रमोद, मंशाराम, सतेंद्र चौहान, ओमप्रकाश, डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली चौहान, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सुरेश, पवन मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें