बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
बागपत के जिला आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। 6000 लोगों राशनकार्ड को निरस्त किया जा चुका है। 7500 के लगभग नए आवेदन भी कार्यालय में अभी पेंडिंग में पड़े हुए है। निरस्त कार्डों को इन आवेदनों से पूरा किया जाएगा।
नियमों के विरुद्ध बड़ी संख्या में लोगों ने अपने राशन कार्ड बनवा लिए थे। जिला प्रशासन ने जिले में राशन कार्डों का सत्यापन कराने के लिए एक टीम का गठन किया। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सत्यापन कराया। 6000 राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। बताया कि 7500 के करीब नए आवेदन मिले हैं। इन आवेदकों के ही राशन कार्ड बनवाएं जाएंगे।
डीएसओ ने बताया कि राशन कार्ड उन लोगों के निरस्त हुए है जो नियम विरुद्ध बने थे। पात्रों के ही राशन कार्ड बनाएं जाएंगे। कई जगह टीम के सदस्यों से भी बदसलूकी की गई।