बड़ौत। सेना में भर्ती के लिए पहुंचे गौतमबुद्धनगर के तीन मुन्ना भाई पकड़े जाने के बाद से सेना के अधिकारी सजग हो गए हैं। मेरठ भर्ती बोर्ड के निदेशक कर्नल रजनीश मेहता ने कहा युवा दलालों के चक्कर मेें न फंसे।
कर्नल रजनीश मेहता ने कहा सेना को नौजवानों की जरूरत है। जो युवक मेहनत करेंगे, उन्हीं की भर्ती सेना में की जाएगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया किसी के चक्कर में न फंसे, किसी को रुपये देने की जरूरत नहीं है।
कर्नल रजनीश मेहता ने कहा युवा मेहनत करें। सेना को केवल नौजवानों की जरूरत है। शामली और बागपत के अभ्यर्थियों से भी उन्होंने सही नियम से भर्ती स्थल तक पहुंचने का आह्वान किया है।