बागपत। जिले में शुक्रवार को 6649 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सबसे अधिक बागपत ब्लॉक में टीकाकरण हुआ। 213 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ दीपा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 158 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया था। बागपत ब्लॉक में 1570, बड़ौत ब्लॉक में 1550, बिनौली ब्लॉक में 1360, छपरौली ब्लॉक में 690, खेकड़ा ब्लॉक में 800 और पिलाना ब्लॉक में 690 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इनके अलावा 213 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
दो मिले संक्रमित, 40 केस एक्टिव
बागपत। जिले में शुक्रवार को दो संक्रमित मिले है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। अब जिले में कुल संक्रमित 2024 और एक्टिव केस 40 है। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि जिले में संक्रमण के मामले लगातार कम मिल रहे है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। संवाद