फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाहा में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा में पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। दाहा गांव में श्याम सिंह राणा के आवास पर भूतपूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। इसमें पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।
इसमें सर्व प्रथम दो मिनट का मौन रख शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिक देश की रक्षा के लिए तैयार हैं। उनकी कहीं पर भी जरूरत पड़ी तो वे सेवा देने के लिए तैयार हैं। उन्होने कहा कि पूर्व सैनिकों को बागपत में भवन दिया गया था। भवन पूरी तरह से जर्जर हाल में है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने भवन की मरम्मत के लिए 10 लाख रूपये दिए थे। लेकिन डीएम ने भवन की मरम्मत नहीं कराई। उन्होने नए डीएम पवन कुमार से मुलाकात करने का निर्णय लिया। अध्यक्षता जबर सिंह ने की। संचालन भीम सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष वीरपाल राठी, मास्टर महेंद्र सिंह राठी, ओम सिंह, रामपाल राणा, रामपाल सिंह, राजपाल सिंह, नरेश, श्रीभगवान, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिवानी में पाक का पुतला फूंका
रमाला (बागपत)। हसनपुर जिवानी गांव में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पाक के पुतले का दहन किया। इस मौके पर प्रधान नी़ज कुमार, ब्रजवीर प्रमुख, मांगेराम, सुबे सिंह, रविंद्र तोमर, विपिन कुमार, सतीश, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें