बिनौली (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी स्थित श्री सांई ग्लोबल एकेडमी में रविवार को पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें स्वामी कृष्ण करुणानंद द्वारा लिखित ‘अपने हाथों से लिखो अपनी तकदीर’ पुस्तक का विमोचन किया।
पुस्तक विमोचन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि संदीप चौधरी ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया। इस दौरान उन्होंने ‘अपने हाथों से लिखो अपनी तकदीर’ पुस्तक का विमोचन किया। स्वामी कृष्ण करुणानंद ने बताया कि यह पुस्तक प्रेरणादायक है। जो जीवन मे बड़े बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने को प्रेरित करेगी तथा समाज में आर्थिक, सामाजिक, आध्यात्मिक बदलाव का केंद्र साबित होगी। उन्होंने अपने मिशन सोल एवेकनिंग के बारे में बताया कि यह मिशन एक वृहद उद्देश्य के लिये कार्य करेगा इसमें बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक समृद्धि पर कार्य किया जाएगा। संचालन प्रवक्ता अरुण मलिक ने किया। इसमें मनीषा चौधरी, धीरज राणा, प्रमोद कामत, अनुज मलिक, कविता, रविंद्र तालान, प्रदीप मलिक, विजय मलिक, सोहनवीर सिंह, प्रदीप मलिक, गीता, कविता, रश्मि आदि रहे।