फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन, वचन और कर्म से करें धार्मिक क्रियाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जैन संत आचार्य वसुनंदी महाराज ने कहा कि धार्मिक क्रियाओं की सफलता मन, वचन, काम शुद्धि के बगैर संभव नहीं है। बुधवार को शहर में पद विहार करके पहुंचे जैन संतों का बैंडबाजों के साथ जुलूस के रूप में मंदिर तक लाया गया।
विज्ञापन

मंदिर के प्रवचन हाल में संगीतमय गुरु भक्ति का आयोजन किया। आचार्य वसुनंदी महाराज ने कहा कि धार्मिक क्रियाओं के द्वारा ही देव शास्त्र गुरु का अभिषेक, पूजन, आरती के द्वारा हम अपने जीवन को भव्य बना सकते है। धार्मिक क्रियाओं की सफलता तभी संभव है जब हम अपने भाव शुद्ध करें। राग, द्वेष, ईष्या, जलन, अहंकार, प्रमाद का परित्याग करें। जैन समाज के अध्यक्ष पंकज जैन, पीयूष जैन, अतुल जैन, बिजेंद्र जैन, पंडित हंसराज जैन, शिखर चंद जैन, राकेश मित्तल, प्रमोद जैन, आनंद जैन, प्रहलाद जैन, अमित जैन, लवी जैन, सचिन जैन, अशोक जैन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें