फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना खेकड़ा को कोतवाली का दर्जा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

खेकड़ा को कोतवाली का दर्जा बहुत पहले मिल गया था, लेकिन अब विभाग की ओर से थाने के बोर्ड पर विधिवत लिखवा दिया गया है। अब खेकड़ा थाना नहीं कोतवाली खेकड़ा पुकारा जाएगा।
विज्ञापन

खेकड़ा शहर को थाने का दर्जा कई साल पहले मिला। सूत्रों के अनुसार लोनी, साहिबाबाद और शाहदरा तीनों स्थान थाना खेकड़ा की पुलिस चौकी का क्षेत्र हुआ करते थे, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जनसंख्या विस्फोट में यह तीनों क्षेत्र विशाल रूप लेते चले गए और इनका क्षेत्र भी खेकड़ा से अलग होता चला गया। लंबे समय तक खेकड़ा को थाने के दर्जे से ही काम चलाना पड़ा। वक्त बीतने के साथ लोनी, साहिबाबाद व शाहदरा क्षेत्र में कई थाने, कोतवाली व पुलिस सर्किल बन गए। हालांकि कई वर्ष पूर्व खेकड़ा शहर को भी कोतवाली का दर्जा दिया गया, लेकिन कोतवाली पर नियमानुसार इंस्पेक्टर की नियुक्ति होनी जरूरी होती है। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले तक पुलिस में इंस्पेक्टरों की कमी रही। बाद में वो कमी पूरी होकर शेष कार्य पूरे हुए और थाना कोतवाली के रूप में कार्य करने लगा। रविवार को विधिवत रूप से थाने के बोर्ड को थाना खेकड़ा से बदलकर कोतवाली खेकड़ा कर दिया गया। कोतवाल संजीव कुमार का कहना है कि बोर्ड को बदलवा कर थाना से कोतवाली लिखवा दिया गया है। खेकड़ा थाने में अधिकांश सुविधाएं भी कोतवाली स्तर पर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें