फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम ने तीन हजार उपभोक्ताओं से छह करोड़ रुपये वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विद्युत निगम की सरचार्ज योजना का अंतिम दिन रविवार होने के कारण जिले में तीन हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया। योजना के तहत उपभोक्ताओं से करीब छह करोड़ रुपये राजस्व की वसूली की गई। जिले में विद्युत निगम के ढाई हजार बकायेदार रह गए हैं, इन पर छह करोड़ रुपये अभी बकाया हैं। एसई ने देर रात बताया कि शासन ने योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए योजना चार अप्रैल तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि निगम की सरचार्ज योजना के तहत रविवार को सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक सभी काउंटर खोले गए । इसके चलते तीन हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ उठाया है। इसमें उपभोक्ताओं से छह करोड़ रुपये की राजस्व की वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि अभी ढाई हजार के करीब बकायेदार रह गए है। जिन पर छह करोड़ रुपये बकाया है। सीएससी में देर रात तक उपभोक्ताओं से धनराशि जमा कराई गई। साथ ही चेक की भी सुविधा दी। उन्होंने बताया कि देर रात शासन ने योजना को चार अप्रैल तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं को ही योजना का लाभ चार अप्रैल तक मिलेगा। उन्होंने पंजीकृत बकायेदार उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें