फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ की आंख मूवी के लिए प्रकाश झा पहुंचे जौहड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। मशहूर निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा फिल्म सांड़ की आंख की शूटिंग के लिए जौहड़ी पहुंचे। फिल्म में वह शूटर दादी चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर के जेठ की भूमिका में नजर आएंगे। वह परिवार के सदस्यों से मिले और काफी देर तक परिजनों के साथ बातें कीं। साथ ही चौधरी अटल सिंह ठेकेदार से भी बात की और खेती के विषय में भी जाना।
विज्ञापन

फिल्म सांड़ की आंख की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग 19 फरवरी से आरंभ होगी। वर्तमान समय में गांव जौहड़ी में फिल्म का सेट तैयार किया जा रहा है। प्रकाश झा इस फिल्म में शूटर दादी के जेठ चौधरी अटल सिंह ठेकेदार की भूमिका में नजर आएंगे। इस खास किरदार के लिए वह बेहद उत्साहित नजर आए। यूनिट के साथ शाम के समय वह पहुंचे तो लोगों और परिवार की भीड़ जमा हो गई। परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने सेट देखा अपनी भूमिका के विषय में बात की। काफी देर तक वह अटल सिंह के साथ रहे और पुराने दौर की बातें की। इस बीच उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।


सर्किल बाबू से पाई ख्याति
बिनौली। प्रकाश झा वैसे तो निर्माता निर्देशक हैं, लेकिन अभिनय में उन्होंने जय गंगाजल फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म में वह सीओ बने और उन्हें सर्किल बाबू के नाम से जाना गया। लोगों के बीच वह सर्किल बाबू के नाम से जाने जाते हैं।
विज्ञापन



दस साल तक राजनीति भी की
बिनौली। प्रकाश झा ने फिल्मों से हटकर राजनीति में भी भाग्य आजमाया। वह बिहार से दो चुनाव भी लड़े, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वह जौहड़ी गांव में पहुंचे तो मीडिया के सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया।

प्रकाश झा कुंभ से पहुंचे जौहड़ी
बिनौली। प्रकाश झा कुंभ मेले से जौहड़ी पहुंचे। यहां ग्रामीणों से बातचीत। गांव की गलियों में पैदल ही घूमे। किसानों से उनकी समस्याएं जानी। शूटर दादी चंद्रो तोमर, प्रकाशी तोमर, शूटर सीमा तोमर, सुमित राठी, सचिन तोमर ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें