स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया
बड़ौत (बागपत)। नगर के कालेजों मेें चल रहे रासेयो शिविर के तहत शनिवार को स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया।
जेवी कालेज की द्वितीय ईकाई की ओर से दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें चल रहे सात दिवसीय रासेयो शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम के निर्देशन मेें कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि निगम ने छात्राओं को योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इसके साथ ही स्वयंसेविकाओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. श्याम किशोर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. जोगेंद्र सिंह, डॉ. हीरालाल, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, राजकुमार, सिद्धि, सयान, गुलशन का योगदान रहा। उधर, इसी कालेज की रासेयो प्रथम ईकाई के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रघुराज सिंह के निर्देशन में स्वयंसेविकों ने नगर के मुख्य मार्गों से जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही डिजिटल इंडिया की जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. अशोक चौधरी, विनोद फोगाट, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मनोज कुमार शर्मा, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. डीपी सिंह, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. विजयपाल, रिंकू, अमन, तसलीम, संजीव का योगदान रहा।
उधर जेवी कॉलेज की रासेयो की तृतीय ईकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभांरभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीपी सिंह और प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम कराए जाएंगे। इस अवसर शहीदों को श्रद्धांजलि दी ग्रई। शिविर को सफल बनानें में डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. देवेंद्र सोलंकी, डॉ. उर्वेंद्र कुमार, डॉ. साधना तोमर, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. पुखराज, डॉ. हीरालाल, डॉ. तेजवीर सिंह, फिरोज, प्रमोद, मुकेश कुमार शामिल रहे। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कालेज में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण गर्ग के निर्देशन मेें शिविर का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र की उन्नति मेें सहयोग करने की अपील की।