फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी लेखन में माही गुप्ता बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कहानी लेखन में माही बनीं विजेता
विज्ञापन

बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज दाहा में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया कि कहानी लेखन में श्री यमुना इंटर कॉलेज की माही गुप्ता प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की प्रेरणा द्वितीय, इंटर कॉलेज सरूरपुर खेड़की के अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। युवा संसद में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत प्रथम, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत द्वितीय रहा। प्रश्नोत्तरी में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत की टीम प्रथम, जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत की टीम द्वितीय रही। पेंटिंग कार्टून में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली की निशा प्रथम, श्री यमुना इंटर कॉलेज के सैजल ने द्वितीय, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत की जोया और राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा की अंजली पंवार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक रीता राठौर, सुनीता, जयपाल शर्मा एवं रामनिवास रहे। संचालन डा. राधेश्याम सिंह, सितारा बेगम, राजीव, रवि शंकर, अशोक बंधु, मुकेश राज, आनंद कुमार शर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें