सिंडिकेट बैंक में खाताधारकों ने किया हंगामा
रमाला। सिंडिकेट बैंक शाखा किशनपुर बराल में प्रबंधक पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए खाताधारकों ने हंगामा किया और प्रबंधक को हटाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एलडीएम ने लोगों को समझाकर शांत किया। एलडीएम शाखा प्रबंधक को हटाकर अपने साथ ले गए।
खाताधारकों ने बताया कि बैंक प्रबंधक उनसे बदसलूकी करता है। समय से उनका काम नहीं करता। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देता है। खाता धारकों ने बैंक के उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत भी की। दो दिन पहले लोगों ने बैक में हंगामा भी किया था। सूचना पर बैक शाखा पहुंचे एलडीम प्रदीप कुमार ने खाताधारकों से बातचीत की। ग्रामीण बैंक प्रबंधक को हटाने पर अड़े रहे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एलडीएम ने दो शाखा प्रबंधकों सुखदेव और अश्विनी देशवाल को मौके पर बुलाकर वार्ता की। उच्चधिकारियों से बात कर शाखा प्रबंधक को अपने साथ ही ले जाने का निर्णय लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों में अनिल, प्रवीन, चांदबीर तोमर, बाल सिंह, विवेक, अमित, सुधीर, सुनील, संजय, नीटू, जानिश, सेवाराम, ओरेंदर, सहदेव आदि शामिल रहे।