फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से चार घायल, खच्चर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से चार घायल, खच्चर की मौत
विज्ञापन

बड़ौत। बिनौली-बड़ौत मार्ग पर वाजिदपुर गांव में खच्चर-बुग्गी से ईंट उतारकर अपने घर वाजिदपुर जाते समय कार ने टक्कर मार दी। कार ने साइकिल सवार लोगों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में खच्चर की मौत हो गई जबकि बुग्गी मालिक सहित चार लोग घायल हो गए। बाद में कार एक पेड़ से टकरा गई। बुग्गी मालिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे भी एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कार चालक पर नशे में ड्राइविंग करने का आरोप लगाया।
खच्चर-बुग्गी मालिक अंकुर भट्ठे पर ईंट ढोने का काम करता है। वह सोमवार देर शाम खच्चर-बुग्गी से ईंट उतारकर अपने गांव वाजिदपुर जा रहा था। तभी बड़ौत-बिनौली मार्ग पर वाजिदपुर बैंक के सामने बड़ौत से जा रही कार ने टक्कर मार दी। इससे खच्चर की मौत हो गई और अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी दौरान साइकिल से जा रहे दो लोगों को कार ने चपेट में ले लिया। उन्हें भी चोटें आईं। बाद में कार सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक के नाम का अभी पता नहीं चला है। इसको लेकर वाजिदपुर के ग्रामीणों ने बिनौली चौकी पर पहुंचकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो घायल
बड़ौत। अंगदपुर जौहड़ी गांव निवासी कुलदीप और संजय बाइक पर बड़ौत से गांव जा रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक नशे में थे। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें