बागपत सीएचसी में वैक्सीन लगवाती महिला
- फोटो : BAGHPAT
310 किशोरों ने पहला और 871 ने लगवाई दूसरी डोज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 38 केंद्रों पर 3950 लाभार्थियों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। बुधवार को 310 किशोरों ने पहला और 871 ने दूसरा टीका लगवाया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि बुधवार को पिलाना ब्लॉक में 420 और बड़ौत ब्लॉक में सबसे अधिक 1448 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। बुधवार को 4600 लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इनमें से 3738 लाभार्थियों ने कोरोना रोधी का टीका लगवाया। बुधवार को 13 से 18 वर्ष के 310 लाभार्थियों ने पहला और 871 लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया। इसके अतिरिक्त 18 से 44 आयु वर्ग के 83 को पहला और 170 को दूसरा टीका, 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 36 लाभार्थियों को पहला, 37 लाभार्थियों को दूसरा और 112 लाभार्थियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण
बागपत 430
बड़ौत 1448
बिनौली 430
छपरौली 430
पिलाना 420
खेकड़ा 580
कुल 3738