छपरौली। कस्बे में संत रविदास मंदिर के पास चौपाल की जमीन को लेकर हुए पथराव के बाद वहां पुलिस तैनात कर दी गई। साथ ही दोनों पक्षों के 18-18 लोगों को मुचलका पाबंद किया।
कस्बे की पट्टी धंधान स्थित जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। इसके चलते शुक्रवार सुबह नगर पंचायत के कर्मी वहां जाकर चहारदीवारी कराने लगे। शाम को कुछ लोगों ने अपने मकानों की छतों पर चढ़कर चेयरमैन धर्मेंद्र खोखर और कर्मियों पर पथराव कर दिया। इसमें चेयरमैन धर्मेंद्र खोखर समेत कई घायल हो गए। वार्ड एक के सभासद रामकुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में जांच अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि शौकीन और सिकंदर पक्ष के 18-18 लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सुरक्षा को लेकर वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया।