दोघट (बागपत)।
भड़ल गांव में चर्म शोधन इकाइयों को लेकर ग्रामीणों का चल रहा धरना 18वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण ने कहा कि चर्म शोधन इकाइयों को स्थानांतरित कराकर ही धरना समाप्त करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि चर्म शोधन इकाइयों से निकलने वाली दुर्गंध से ग्रामीण परेशान है। पूरे गांव में दूषित पानी के कारण बीमारियां फैली हुई है। हर घर में कोई न कोई बीमार है। प्रशासन को ग्रामीणों की चिंता नहीं है। पिछले वर्ष तत्कालीन डीएम से इकाइयों को गांव से बाहर स्थानांतरित करने के आदेश भी जारी किए , लेकिन इन्हें नहीं हटाया। डीएम के आदेश का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इस बार ग्रामीण आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। जब तक इकाईयों को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। पांच अक्तूबर को फिर से महापंचायत होगी। इसके बाद बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर पशु बांधकर जाम किया जाएगा। इसमें योगेश फौजी, बिजेंद्र, तेजपाल, जगमेहर, प्रमोद, कृष्णपाल, बाबा भोल्लर, मास्टर सुखबीर, संजीव, तेजपाल, राजीव, अनिल, अरविंद, प्रविंद्र, हरपाल, देवेंद्र प्रधान आदि रहे।