फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत रायफल क्लब पर बुधवार को सात दिवसीय निशानेबाजी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डीआईजी जेल डॉ. वीके शेखर, शहजाद राय शोध संस्थान के संस्थापक अमित राय जैन, हाल ही में आईएएस मेें चयनित हुए सिन्नजन शेखर और क्लब के अध्यक्ष भगत सिंह ने फीता काटकर किया। पूर्व डीआईजी जेल डॉ.. वीके शेखर ने कहा कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अवसर देना चाहिए। बच्चों द्वारा लिए गए निर्णयों का सम्मान करें और उनका उत्साहवर्धन करें। सिन्नजन शेखर ने कहा कि आईएएस बनना बिल्कुल भी कठिन नहीं है, बस जरूरत है सही दिशा की। अमित राय जैन ने भी शूटरों का उत्साहवर्धन किया और लक्ष्य बनाकर मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन निशानेबाजों ने जमकर निशाने साधे। इस अवसर पर पूर्व डीआईजी डॉ. वीके शेखर ने बच्चों से अपील की कि वे यदि आईएएस या आईपीएस बनना चाहते हैं और उनके सामने परेशानियां हैं, तो सीधे तौर पर उनसे संपर्क करें। हरसंभव मदद की जाएगी। किताबों सहित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन निशुल्क किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष भगत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथियों ने भी रेंज पर जमकर निशाने लगाए और शूटरों को निशानेबाजी के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें