फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा सिल्वर गांव के लोगों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धनौरा सिल्वर नगर गांव में शराब का ठेका हटवाने को लेकर महिला और पुरुषों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव से ठेके को हटवाने की की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि ठेका नहीं हटाया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को धनौरा सिल्वर नगर गांव के महिला और पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में एक देसी शराब का ठेका खुला है। इस कारण सुबह से ही शराबियों का जमघट लगना शुरू हो जाता है। इस कारण महिला और स्कूल की छात्राओं को संबंधित स्थान से निकलना दुर्भर हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के गांव से पढ़ने वाली बालिकाएं गांव के इंटर कॉलेज में आती है इसी रास्ते से होकर गुजरती है। शराबी बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करते है। वहीं हैड पंप पर पानी भरने को लेकर भी कई बार महिलाओं का झगड़ा हो चुका है। गाली गलौच करते अभद्रता करते हैं। कभी भी कोई अनहोनी घटना को शराबी अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने डीएम से गांव के बीच से ठेके को हटवाने की मांग की । इसमें पप्पू, ममलेश, मायावती, सोमी, बाला, सुनील, ओमपाल, जितेंद्र, हरबीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें