निनाना के किसान चकबंदी का विरोध करेंगे
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के किसानों ने बताया कि हरियाणा में चकबंदी चल रही है। अफसर चंडीगढ़ हाईकोर्ट में रैवेन्यू का रिकॉर्ड दर्ज नहीं कर रहे है। जमा करने के लिए कहने पर हरियाणा के अफसर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। किसानों ने डीएम से हरियाणा के अफसरों से वार्ता कर रिकार्ड जमा करवाने की मांग की है।
दीक्षित अवार्ड के तहत यूपी के सैकड़ों किसानों की हजारों हेक्टर भूमि हरियाणा में चली गई थी। कुछ पर तो यूपी के किसानों काबिज है, लेकिन हरियाणा के लोगों ने सबसे ज्यादा जमीन पर कब्जा किया हुआ है। जिसकी लड़ाई किसान न्यायालय में लड़ रहे है।
शुक्रवार को फैजपुर निनाना के किसान प्रधान हरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को अवगत कराया कि गांव की 400 हेक्टर भूमि दीक्षित अवार्ड के तहत हरियाणा में गई हुई है। जिस पर वहां के किसानों ने कब्जा किया हुआ है। राजस्व रिकार्ड में गांव के किसानों के नाम दर्ज है। चंडीगढ़ हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। जबकि कोर्ट ने 393 हेक्टर भूमि देने के लिए भी तैयार है। प्रधान ने बताया कि हरियाणा की और से चकबंदी का कार्य चल रहा है। उन्होंने अफसरों से रैवेन्यू के रिकार्ड दर्ज नहीं कर रहे है। आरोप है कि अफसर किसानों पर झूठे मुकदमे कराने की धमकी दे रहे है। चेतावनी दी जब तक रैवेन्यू के रिकार्ड जमा नहीं करते है चकबंदी का विरोध किया जाएगा। फर्जी मुकदमा किया तो इनके खिलाफ आंदोलन करेंगे। डीएम से इसकी जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। अजब सिंह, हरनारायण, उमेद, सूरजमल, मदन, हरपाल, महिपाल, आनंद, किरणपाल, महावीर मौजूद रहे।