फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज ने दी पलायन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित समाज ने दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

दोघट। बामनौली गांव में पट्टे की जमीन नहीं मिलने से परेशान दलित समाज के लोगों की हरिजन चौपाल पर शुक्रवार को फिर पंचायत हुई। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि उन्हें उनके पट्टों की जमीन नहीं दिलवाई गई तो दलित समाज के लोग 26 जनवरी को धर्म परिवर्तन कर गांव से भी पलायन करेंगे।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए पाले राम ने कहा कि बामनौली गांव में दलित समाज को चकबंदी में पट्टे मिले थे। चकबंदी के दौरान दलित समाज के लोगों को पट्टे की जमीन मिली ही नहीं यदि किसी को मिली भी है तो वह दबंगों के चकों के बीच माप दी गई। जब वे जमीन को कब्जा मुक्त कराने की बात करते है तो दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी देते है। अपनी जमीन पाने के लिए वे कई वर्षो से अधिकारियों के चक्कर काट रहे है। लेकिन उन्हें जमीन नहीं दिलवाई जा रही है। शिकायत पर चकबंदी अधिकारी गांव में तो आते है। लेकिन उनकी पक्ष की कोई बात नहीं सुनते।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि 25 जनवरी तक उनकी जमीन नहीं दिलवाई गई तो 26 जनवरी को दलित समाज के लोग धर्म परिवर्तन कर गांव से पलायन कर जाएंगे। संचालन मास्टर राजपाल सिंह ने किया। इसमें यशवीर, रामकुमार, मुकेश, यशपाल, रामकिशोर, राजेंद्र, उपदेश, हरेंद्र, ओमपाल, ओम सिंह, शिमला, संतोष, कौशल, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें